महाकुंभ के ‘IITian बाबा’ ने रचाई शादी, कर्नाटक की इंजीनियर बनीं जीवनसंगिनी

झज्जर/हिमाचल प्रदेश: महाकुंभ में अपने अनोखे व्यक्तित्व और IIT बैकग्राउंड के कारण चर्चा में आए ‘IITian बाबा’ ने शादी कर ली है। उनकी पत्नी कर्नाटक की रहने वाली एक इंजीनियर हैं। शादी के बाद यह दंपति वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में रह रहा है।जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात आध्यात्मिक और व्यक्तिगत रुचियों के कारण हुई, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। शादी के बाद उन्होंने सादगी भरा जीवन अपनाने का फैसला किया और पहाड़ों में रहने लगे।

हाल ही में यह दंपति परिवार से मिलने के लिए झज्जर पहुंचा, जहां उनका पारिवारिक स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों में भी इस अनोखी शादी को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली।‘IITian बाबा’ पहले ही महाकुंभ के दौरान अपने अलग जीवनशैली और आध्यात्मिक झुकाव के कारण चर्चा में आ चुके हैं। अब उनकी शादी की खबर ने लोगों का ध्यान एक बार फिर उनकी ओर खींच लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post