लखीमपुर, उत्तर प्रदेश: कचहरी परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने एक वकील को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली वकील के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद वकील दर्द से कराहता हुआ जमीन पर गिर पड़ा और रूमाल से अपने जख्म को दबाने की कोशिश करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल वकील को तत्काल बाइक पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में घेराबंदी की जा रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

