मिर्जापुर–सोनभद्र में आर्यनक फाउंडेशन का पर्यावरण जागरूकता अभियान

पर्यावरण संरक्षण को लेकर वाराणसी की आर्यनक फाउंडेशन ने सराहनीय पहल करते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संस्था की टीम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया।

संस्था के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे प्राकृतिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और प्लास्टिक के उपयोग से बचें। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।अभियान के दौरान पेड़-पौधों के संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता और जैव विविधता को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। टीम ने लोगों को यह भी समझाया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।



Post a Comment

Previous Post Next Post