BHU में कनिष्ठ लिपिक परीक्षा स्थगन की मांग, कर्मचारियों ने कुलपति को सौंपा पत्र

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा को स्थगित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों ने कुलपति को प्रार्थना पत्र सौंपा है।कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसका उन्होंने स्वागत किया है। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से 199 पदों पर कनिष्ठ लिपिक भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसकी लिखित परीक्षा अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है।

प्रार्थना पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं, ऐसे में नियमित प्रतियोगी परीक्षार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करना उनके लिए कठिन है। उन्होंने मांग की है कि उनके अनुभव और सेवा को प्राथमिकता देते हुए पहले नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाए और फिलहाल कनिष्ठ लिपिक परीक्षा को स्थगित किया जाए।कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए न्यायोचित निर्णय लेगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post