नयी सड़क स्थित गीता मंदिर गेट पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं से नवाचार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल एवं मंडल महिला अध्यक्ष गौरी देवी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में निर्मला सिंह पटेल (पूर्व राज्य बाल विकास आयोग) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संध्या विश्वकर्मा ने किया।विशिष्ट अतिथियों में सीता साहू, सुषमा मौर्य शामिल रहीं, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुमन यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सोहनलाल आर्य, ओमप्रकाश यादव, मंगलेश जायसवाल, मनीष चौरसिया, पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, धीरेंद्र शर्मा, शंकर जायसवाल, अखिल वर्मा, राजेश दूबे, चन्द्रविजय सिंह, अजीत जायसवाल, शिवशंकर केसरी, अमित सिंह चौहान, सिद्धनाथ गौड़, धर्मचंद केसरी, प्रकाश केसरी समेत संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ किया गया।

