सलारपुर में जन संवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाईं स्वास्थ्य, बिजली व सड़क की समस्याएं

वार्ड नंबर 5 सलारपुर में पोखरे के पास आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं।ग्रामीणों ने सबसे पहले क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि गांव समाज की जमीन पर बना “पंजाबी अस्पताल” अव्यवस्थित है और उस पर कुछ लोगों का कब्जा है। इसे राजकीय चिकित्सालय के रूप में विकसित करने की मांग की गई, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

बिजली व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र से आने वाली विद्युत सप्लाई बार-बार बाधित होती है। सलारपुर में प्रस्तावित पावर हाउस का निर्माण कार्य रुका हुआ है, जिसे जल्द शुरू कराने की मांग की गई।सरकारी जमीनों पर कब्जे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा कज्जाकपुर-लाटभैरव मार्ग के निर्माण की मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों की कमी को लेकर भी चिंता जताई गई। बताया गया कि क्षेत्र में 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां होने के बावजूद भवन नहीं हैं। ऐसे में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराने की मांग की गई।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन सभी समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की ।



Post a Comment

Previous Post Next Post