वाराणसी में स्वर्णकार समाज का सम्मान समारोह, 332 सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित

पराड़कर स्मृति भवन में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 332 सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र वितरित किए गए।प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने कहा कि स्वर्णकार समाज को सुरक्षा और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने बढ़ती लूट, चोरी और डकैती की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज अपने प्रत्याशी उतार सकता है।

मुख्य अतिथि नवनीत वर्मा ने बच्चों को उच्च शिक्षा और शारीरिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया, जबकि विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ और धर्मवीर सोनी ने सामाजिक व शैक्षिक मजबूती पर जोर दिया।कार्यक्रम में सरकार से अपराधों के शीघ्र खुलासे, पीड़ितों को सहायता, शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता और छोटे दुकानदारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर सेठ ने की, संचालन घनश्याम सेठ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन वर्मा ने दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post