लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, आभूषण व बाइक बरामद

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के तहत थाना लंका पुलिस ने चोरी/छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान डब्बू (25) निवासी बजरडीहा, थाना भेलूपुर और साहिद उर्फ साहिल (20) निवासी बौलिया, लहरतारा (थाना मंडुवाडीह) के रूप में हुई है। दोनों को 25 अप्रैल की रात सामने घाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से मांग टीका, नथिया, नाक की कील (पीली धातु), 200 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई 20 अप्रैल को सीरगोवर्धनपुर निवासी एक महिला के साथ हुई छिनैती की घटना के बाद की गई, जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने एम्ब्रोसिया अपार्टमेंट के पास उनका बैग झपट लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और खर्च चलाने के लिए सुनसान स्थानों पर राहगीरों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक स्वप्निल सिंह सहित थाना लंका पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post