लखनऊ: पुतला दहन के दौरान झुलसीं भाजपा विधायक से आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकाaत की। मुलाकात के दौरान विधायक ने उन्हें देखकर मुस्कुराते हुए बातचीत की।
बताया जा रहा है कि विधायक एक विरोध प्रदर्शन में अखिलेश यादव का पुतला जला रही थीं, इसी दौरान आग की चपेट में आकर वह झुलस गईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।मुलाकात के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई।
Tags
trendig


