वाराणसी में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने पट्टीदारों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
मंगलवार को विवाद अचानक बढ़ गया, जिसके बाद आरोप है कि पट्टीदारों ने मिलकर किसान पर फावड़े और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
Tags
trendig


