मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का काशी दौरा दूसरे दिन भी चर्चा में रहा। शनिवार सुबह सीएम अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ शहर की प्रसिद्ध राम भंडार पहुंचे, जहां उनका सादा और सहज अंदाज देखने को मिला।दुकान पर पहुंचते ही सीएम ने मुस्कुराते हुए दुकानदार से पूछा, “क्या खिलाओगे?” इस पर दुकानदार भी हंस पड़ा। इसके बाद सीएम ने कचौड़ी और लस्सी का ऑर्डर दिया और आम लोगों के साथ बैठकर नाश्ते का आनंद लिया।
नाश्ता करने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद ही दुकानदार को बिल का भुगतान किया, सीएम को अपने बीच पाकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनके साथ बातचीत भी की।मीडिया से बातचीत में सीएम मोहन यादव ने लोगों से “विक्रमादित्य महानाट्य” देखने की अपील की और कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है।सीएम के इस सहज और आमजन से जुड़े अंदाज ने काशीवासियों का दिल जीत लिया।

