वाराणसी में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सारनाथ थाना क्षेत्र के एढ़े गांव स्थित नगर निगम की गौशाला/कांजीहाउस में मृत पशुओं के पड़े होने और उनके आसपास आवारा कुत्तों के घूमते दिखने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में बछड़ों सहित कई पशु मृत अवस्था में दिखाई दे रहे हैं, जिससे गौशाला की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि क्षमता से अधिक पशु रखे जाने के कारण उनकी समुचित देखभाल नहीं हो पा रही है।मामले की जानकारी मिलने पर वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और नगर आयुक्त ने पशु चिकित्सा अधिकारियों को फटकार लगाई है।
नगर निगम की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि एक सांड द्वारा छोटे पशुओं पर हमला किए जाने से यह घटना हुई, वहीं लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और कांजीहाउस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Tags
trendig

