मीरजापुर, 6 अप्रैल: अहरौरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का शव गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रेखा (32), पत्नी संतोष कोल, निवासी ग्राम बरही के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे बेचूबीर बाबा मंदिर के पास खेत में शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी और अहरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
घटनास्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट और पुलिस टीम द्वारा किया गया तथा वहां से आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

