हनुमान जयंती पर कबीरचौरा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अखंड रामायण पाठ शुरू

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कबीरचौरा स्थित हनुमान मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान हनुमान के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर संकट हरण हनुमान सेवा समिति की ओर से संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जो लगातार 24 घंटे तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि पाठ की पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर शिव प्रकाश, अनुभव जायसवाल, दीपक वैश्य, गोविंद केशरी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post