वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से “आओ चले बूथ की ओर” अभियान के अंतर्गत आज एक व्यापक जनसंपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत पोलिंग प्रभारी ने बूथ संख्या 344, 345, 350, 351, 362, 363 एवं 364 के बूथ अध्यक्षों के घर-घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बूथ अध्यक्षों को मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल को संगठन के जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर राम श्रृंगार पटेल, शशि राजभर, प्रमोद सिंह, कैलाश नाथ एवं शशि पटेल की उपस्थिति रही। सभी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल (राजेश भाई) ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने इस अभियान को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

