हाइफ़ा। इज़राइल के प्रमुख शहर हाइफ़ा पर ईरानी मिसाइल हमलों के बाद बड़े पैमाने पर तबाही की खबर सामने आई है। हमलों के चलते कई इमारतें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि शहर के विभिन्न हिस्सों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिसाइल हमलों के बाद इलाके में आग तेजी से फैलती देखी गई। सामने आए वीडियो और फुटेज में पूरे क्षेत्र में धुआं और आग का विकराल रूप दिखाई दे रहा है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Tasnim News Agency ने Al Jazeera के माध्यम से इज़राइली मीडिया के हवाले से बताया कि हमलों के दौरान कई इमारतों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया।घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं और राहत एवं बचाव दल तेजी से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और घायलों को सहायता प्रदान करने में जुट गए। इन हमलों का प्रभाव उत्तरी इज़राइल के कई हिस्सों में महसूस किया गया है।फिलहाल नुकसान और हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

