नया इतिहास: आर्टेमिस अंतरिक्ष यात्रियों ने बनाया धरती से सबसे दूर जाने का रिकॉर्ड

अंतरिक्ष जगत में आज एक नया इतिहास रच दिया गया है। Artemis Program के अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती से सबसे अधिक दूरी तय करने का नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 1:57 बजे (EDT) पर आर्टेमिस मिशन ने 1970 में Apollo 13 द्वारा बनाए गए पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह उपलब्धि अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के दूसरी ओर यात्रा कर रहे हैं और आज उनकी अधिकतम दूरी पृथ्वी से लगभग 252,752 मील तक पहुंचने की संभावना है। यह अब तक मानव द्वारा तय की गई सबसे अधिक दूरी है।विशेषज्ञों के अनुसार, यह सफलता भविष्य में चंद्रमा और उससे आगे के अंतरिक्ष मिशनों के लिए नई संभावनाएं खोलेगी। आर्टेमिस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव को दोबारा चंद्रमा पर भेजना और आगे चलकर मंगल जैसे ग्रहों तक पहुंचने की दिशा में कदम बढ़ाना है।


Post a Comment

Previous Post Next Post