वाराणसी में “फिटनेस कॉर्नर” जिम का भव्य उद्घाटन, युवाओं में उत्साह

हैदराबाद गेट क्षेत्र स्थित नसीरपुर रोड, विवेक नगर कॉलोनी (केशरी सुपरमार्केट के पास) में मंगलवार को “फिटनेस कॉर्नर” जिम का भव्य उद्घाटन वार्ड नंबर 33 के पार्षद श्याम भूषण शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए फिटनेस बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिम की शुरुआत युवाओं और स्थानीय नागरिकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

जिम के संचालक अमन सिंह ने बताया कि “फिटनेस कॉर्नर” में प्रशिक्षित ट्रेनर्स की देखरेख में लोगों को उच्च स्तरीय फिटनेस सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां “नो क्राउड, ओनली ट्रेनीज” की विशेष व्यवस्था रखी गई है, ताकि हर सदस्य को बेहतर मार्गदर्शन और पर्याप्त समय मिल सके।उन्होंने जानकारी दी कि उद्घाटन के उपलक्ष्य में विशेष ऑफर के तहत 1600 रुपये की सदस्यता मात्र 1000 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है, जो 30 अप्रैल तक मान्य रहेगी।कार्यक्रम में सुरेंद्र नारायण सिंह, रामेश्वर सिंह, आर. एन. पांडे, अनिल सिंह, सर्वेश सिंह, अजय सिंह उर्फ बबलू, सुरेंद्र प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर जिम के उद्घाटन पर खुशी जताई।



Post a Comment

Previous Post Next Post