मेहनत रंग लाई, बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने रचा सफलता का इतिहास, हरिश्चंद्र कॉलेज में जश्न का माहौल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिणाम देखने के लिए जगह-जगह कंप्यूटर केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी और एक-दूसरे से आगे बढ़कर रिजल्ट देखने की होड़ मच गई।इसी क्रम में हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में भी खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राएं अपने परिणाम को लेकर बेहद उत्साहित नजर आईं और अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने पर एक-दूसरे को बधाई देती दिखीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका तिवारी ने सफल छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।छात्राओं ने अपनी उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा और अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलकती रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post