सारनाथ अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों की हुई जांच

सारनाथ स्थित फरीदपुर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फिजिशियन सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। विशेष रूप से बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर जैसी बीमारियों की जांच एवं टेस्ट किए गए।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट और टॉफी का वितरण भी किया।इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडे ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वस्त्र भी अर्पित किए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष पांडे के साथ सुनील कुशवाहा, विजय कुमार, रवि आनंद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post