समाजवादी पार्टी की युवजन सभा द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर दुल्लीगढ़ही (पीलीकोठी) स्थित दलित बस्ती में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच करीब एक हजार साड़ी-सूट का वितरण किया गया। साथ ही दुर्गाकुंड स्थित दलित बस्ती में बाबा साहब की प्रतिमा परिसर का लोकार्पण भी किया गया, जिससे समाज में समानता और सम्मान का संदेश दिया गया।अपने संबोधन में किशन दीक्षित ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के लिए सुरक्षा कवच है, जो हर व्यक्ति को न्याय, समानता और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया।कार्यक्रम में अशोक यादव नायक, पूर्व पार्षद मनोज यादव, राहुल गुप्ता, राहुल यादव और पंकज जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

