भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा कोदई चौकी स्थित कैंप कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप जायसवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत और समावेशी संविधान का निर्माण किया, जो आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बाबा साहेब के सपनों के “नए भारत” के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव और विजय गुप्ता मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन धीरेंद्र शर्मा ने दिया।इस दौरान बच्चों और सेवा बस्ती में फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में गोपाल जी, शंकर जायसवाल, एडवोकेट सुनील कनौजिया, राजेश दूबे, सौरभ सिंह, शिवशंकर गुप्ता, निर्मल मिश्रा, अखिल वर्मा, मंगलेश जायसवाल, अजीत जायसवाल, धर्मचंद, प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

