समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर डीएवी कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों को स्कूल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव के आवास पर किया गया।इस अवसर पर “PDA का संकल्प है हर समाज का बच्चा शिक्षित हो” नारे के साथ बच्चों को कॉपी, किताबें एवं अन्य शैक्षिक सामग्री दी गई। आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया और सामाजिक समानता व शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।इस मौके पर राजकुमार यादव, धीरज यादव, रमेश वर्मा, राहुल कुमार, धीरज कुमार, विक्रम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चे एवं अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Tags
trendig

