समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रकोष्ठ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बेनियाबाग स्थित मलीन बस्ती में एक सामाजिक व शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम के दौरान पीडीए के सचिव डॉ. अजय चौरसिया ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में उन्होंने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा सकता है।इस अवसर पर मलीन बस्ती के बच्चों को कॉपी, किताबें और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, मनोज यादव, भुरली जायसवाल, दिलशाद अहमद, हाजी इकबाल, अहमद, धीरज यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

