श्रीमुकुन्दगोपाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद वल्लभाचार्य के 549वें प्राकट्य महोत्सव के तृतीय दिवस पर धार्मिक अनुष्ठानों और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।प्रातः मंगला दर्शन के दौरान श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया गया, जिसके बाद शास्त्री विश्वम्भर जी पाठक के नेतृत्व में वैष्णवों द्वारा विभिन्न स्तोत्रों का सामूहिक पाठ किया गया।अपराह्न में श्रीगोपाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में श्याममनोहर जी महाराज और प्रियेंदु बावा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मार्ग में विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे।शोभायात्रा के बाद सभा में प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. हृदय रंजन शर्मा ने श्रीमद वल्लभाचार्य के जीवन और पुष्टिमार्ग पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। आयोजकों के अनुसार, 14 अप्रैल को महोत्सव के अंतिम दिन संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।

