पूर्वांचल में जूनियर इंजीनियर्स संगठन का 12वां महाधिवेशन सम्पन्न, पेंशन व कैशलेस इलाज समेत 26 सूत्रीय मांगें उठीं

।। वाराणसी ।। अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उ०प्र० (पेंशन प्रकोष्ठ) पूर्वांचल का 12वाँ वार्षिक महाधिवेशन

मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिशिर कुमार, निदेशक (वाणिज्य) रहे उपस्थित


राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उ०प्र० (पेंशन प्रकोष्ठ), पूर्वांचल का 12वां वार्षिक महाधिवेशन महमूरगंज स्थित शगुन लॉन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र (उद्घाटन सत्र) में मुख्य अतिथि श्री शिशिर कुमार, निदेशक (वाणिज्य), पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दीप प्रज्वलित कर महाधिवेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगठन के केन्द्रीय उपमहासचिव ई० दीपक गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पेंशन प्रकोष्ठ पूर्वांचल के महासचिव ई० अवधेश मिश्र ने 26 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न जनपदों से आए सेवानिवृत्त सदस्यों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि मांग पत्र को संस्तुति के साथ अग्रसारित किया जाएगा तथा जो समस्याएं उनके स्तर पर संभव होंगी, उनका समाधान किया जाएगा।

संगठन के संरक्षक ई० शिव लखन राम गुप्ता एवं ई० आर०के० पाण्डेय ने नव सदस्यों को वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेने और युवा सदस्यों को वरिष्ठों के सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया। नेताद्वय ने सरकार व प्रबंधन से ऊर्जा क्षेत्र के किसी भी निगम के निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में सुधार कर विभाग के घाटे को कम करते हुए बेहतर उपभोक्ता सेवाएं दी जा सकती हैं। साथ ही, एल०एम०वी०-10 सुविधा को यथावत बनाए रखने तथा कर्मचारियों, अधिकारियों व जूनियर इंजीनियरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post