बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं संगठनात्मक बैठक — चांदपुर कैंप कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी

चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल (राजेश भाई) ने बाबू जगजीवन राम के योगदानों को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए जीवन भर संघर्ष किया, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post