मातृ शक्ति सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा, 50 हजार महिलाओं के जुटने का दावा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह आरोप लगा रहा है कि यह विधेयक 2027 और 2029 के चुनाव को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वर्ष 2023 में जब इस बिल को पारित किया गया था, तब उसका लाभ सभी को मिला। इस बार भी यदि विपक्ष सहयोग करता है, तो सरकार सभी का आभार व्यक्त करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के मद्देनजर आयोजित होने वाले “मातृ शक्ति सम्मेलन” की तैयारियों की समीक्षा के लिए शहर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि काशी के बरेका परिसर में आयोजित इस मातृ शक्ति सम्मेलन में लगभग 50 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।पंकज चौधरी ने कहा कि “मातृ शक्ति सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।”



Post a Comment

Previous Post Next Post