पुरुषोत्तम मास में विशाल सेवा शिविर आयोजित, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद और पेय पदार्थ

वाराणसी में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन एवं प्रभुजन सेवा संस्थान की ओर से बड़ादेव स्थित पुरुषोत्तम मंदिर परिसर में सेवा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच लस्सी, छाछ, पानी, मालपुआ, मिठाई तथा फलों का वितरण किया गया।भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य से लोगों को राहत मिली और श्रद्धालुओं ने संस्था के प्रयास की सराहना की। धार्मिक माहौल के बीच दिनभर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर प्रभुजन सेवा संस्थान की संस्थापिका लक्ष्मी पाठक का जन्मदिन भी सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की।कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव भी पहुंचे। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है।संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक और प्रीति रवि जायसवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है, जिसमें दान, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगी।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post