वाराणसी में मेगा रोजगार मेले का भव्य आयोजन, 500 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

सनबीम शैक्षणिक समूह के अंतर्गत सनबीम कॉलेज फॉर विमेन, भगवानपुर में आयोजित “मेगा रोजगार मेला–2026” युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का बड़ा मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के समक्ष अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।रोजगार मेले में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, फ्लीटब्लू, बिगहैच कंसल्टिंग, पॉपुलर मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सहित कई प्रमुख संस्थानों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों ने मौके पर ही साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की, जिससे युवाओं को सीधे रोजगार बाजार से जुड़ने का अवसर मिला।

इस अवसर पर सनबीम शैक्षणिक समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी संदीप मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयारी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि सनबीम समूह विद्यार्थियों को रोजगार के लिए सक्षम और तैयार बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, महाविद्यालय प्रशासक सरिता राव ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहभागी संस्थानों, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।मेगा रोजगार मेला–2026 के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि सनबीम कॉलेज फॉर विमेन रोजगारोन्मुख शिक्षा और उद्योग सहभागिता के माध्यम से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।





Post a Comment

Previous Post Next Post