प्रयागराज में सनसनी: कुल्हाड़ी से बड़े भाई की हत्या, पत्नी से भी मारपीट

प्रयागराज: जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाइयों ने पारिवारिक विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हमले में बड़े भाई का सिर धड़ से अलग हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने मृतक की पत्नी के साथ भी मारपीट की।जानकारी के अनुसार, मृतक आज ही मुंबई से प्रयागराज लौटा था। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही किसी बात को लेकर भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला का इलाज कराया जा रहा है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह मानाजा रहा है।









Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post