तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार परिवार को कुचला, महिला और मासूम बेटी की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुलनपुर इलाके में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार जीप ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिसमें महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और पांच वर्षीय बेटी के साथ मोढैला गांव में आयोजित रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार रात करीब 11:30 बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक भुलनपुर स्थित जीटी रोड पर पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार जीप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयावह थी कि थार बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।सूचना मिलने पर मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष राजभर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं महिला सोनी Rajbhar और उनकी मासूम बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे में दो अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post