दी बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर के विकास की मांग को लेकर लहुराबीर चौराहा स्थित आजाद पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि कचहरी परिसर को वर्तमान स्थान से हटाया न जाए।
उन्होंने मांग की कि कचहरी परिसर का विस्तारीकरण किया जाए तथा बनारस क्लब, कमिश्नरी आवास और उद्यान विभाग की जमीन न्यायालय को सौंपकर परिसर का विकास कराया जाए।हस्ताक्षर अभियान में महामंत्री सुधांशु मिश्रा, कल्पना पटेल, रमाशंकर प्रजापति, अनिल कुमार मालवीय, सुशील कुमार तिवारी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
Tags
Trending

