नागरी नाटक मण्डली में आयोजित प्रेस वार्ता में अन्नपूर्णा देवी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की घोषणा की गई। यह आयोजन 2 व 3 मई को सायं 6:30 बजे से अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन एवं नागरी नाटक मंडली न्यास के संयुक्त तत्वावधान में होगाट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता ने पत्रकारों का स्वागत किया, जबकि सचिव डॉ. अजीत सैगल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देशभर से संगीत जगत के ख्यातिप्राप्त कलाकार भाग लेंगे।
कार्यक्रम में पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य (संतूर), पंडित नित्यानंद हल्दीपुर, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित एल. शंकर, विदुषी सानिया पाटनकर, वाराणसी से पंडित देवाशीष दे, डॉ. रागिनी सरना तथा मुंबई से प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना डॉ. प्राची जरीवाला प्रस्तुति देंगी।प्रेस वार्ता में डॉ. प्राची जरीवाला भी उपस्थित रहीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने किया।


