लंका थाना अंतर्गत नारिया क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के पास बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर दब गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर गलत तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा था और काफी गहराई तक मिट्टी की खुदाई की गई थी। बताया जा रहा है कि खनन पर रोक होने के बावजूद यहां दिनदहाड़े खुदाई चल रही थी, जिससे पास की दीवार कमजोर हो गई और गिर पड़ी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबे मजदूर को निकालने की कोशिश की। मौके पर मौजूद मजदूरों से जब घायल को इलाज के लिए कहां ले जाया गया, यह पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इससे मामले में और भी सवाल खड़े हो रहे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) को इस निर्माण और खुदाई की जानकारी थी या नहीं। अब देखना यह होगा कि वीडीए और पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

