वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें पेंशनरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में 10 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।पेंशनर सदस्यों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को स्वीकार करती है, तो वे भी सरकार के साथ तालमेल बनाकर सहयोग करेंगे। मुख्य रूप से पेंशनधारकों ने बस यात्रा समेत दैनिक जीवन में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
इस दौरान कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को रखते हुए सरकार से जल्द समाधान की अपील की।बैठक में मौजूद आनंद लाल ने बताया कि पेंशनरों की सुविधाओं को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, जिस पर अब ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।बैठक में कई वरिष्ठ नागरिक और पेंशनर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी बात रखी और एकजुटता दिखाई।
Tags
Trending

