वाराणसी में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले यज्ञ-पूजन, “सोनार बांग्ला” की कामना के साथ BJP सरकार बनने की प्रार्थना

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के सदन में पारित न हो पाने के बाद देशभर में हो रहे विरोध के बीच वाराणसी में भी इसका असर देखने को मिला। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले काशी में यज्ञ-पूजन का आयोजन किया गया।आयोजकों का कहना है कि जिस तरह नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल का विरोध हुआ और वह पास नहीं हो सका, उससे लोगों में निराशा है। वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम को लेकर लोगों ने विशेष पूजन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की कामना की।

यज्ञ में शामिल लोगों ने “सोनार बांग्ला” के निर्माण की इच्छा जताते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और स्थिर सरकार के लिए यह कामना की जा रही है।इस दौरान आयोजक आनंद लाल ने बताया कि सभी लोग एकजुट होकर सकारात्मक परिणाम की प्रार्थना कर रहे हैं, जिससे पश्चिम बंगाल में बेहतर शासन स्थापित हो सके।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही और पूरे माहौल में धार्मिक अनुष्ठान के साथ राजनीतिक चर्चा भी देखने को मिली।



Post a Comment

Previous Post Next Post