वाराणसी में ‘प्रभाती’ संगीत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, शास्त्रीय सुरों से गूंजा माहौल

वाराणसी में कला प्रकाश संस्था द्वारा आयोजित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “प्रभाती” सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका दीपशिखा ने दी। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में विभिन्न रागों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गायन में शास्त्रीय संगीत की गहराई और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने वातावरण को सुरमयी बना दिया।संगत में तबले पर प्रशांत मिश्र और हारमोनियम पर मोहित साहनी ने उत्कृष्ट साथ दिया। कलाकारों की जुगलबंदी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

संस्था के अध्यक्ष अशोक कपूर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना है।कार्यक्रम के अंत में संयोजक अभिजीत अग्रवाल, समन्वयक डॉ. आशीष कुमार जायसवाल एवं सचिव अनिल नागर ने सभी कलाकारों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post