दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, किसानों को मिली आधुनिक तकनीकों की जानकारी

वाराणसी के टिकरी क्षेत्र में कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति द्वारा आयोजित “पीसीयू संवर्धित एफपीओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं काशी भ्रमण” का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए एफपीओ प्रतिनिधियों और किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि अमित जायसवाल ने कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी देते हुए आधुनिक तकनीकों और समूह आधारित खेती को अपनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार ने एफपीओ सदस्यों से दस्तावेज पूर्ण कर रैंकिंग सुधारने की अपील की, ताकि वे अधिक लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।

कार्यक्रम के संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने किसानों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्रसंस्करण के माध्यम से आय बढ़ाने के उपाय बताए। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञों ने एफपीओ प्रबंधन, विपणन रणनीति, मूल्य संवर्धन, जैविक खेती, कोल्ड स्टोरेज और डिजिटल तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी।समापन सत्र में संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी एफपीओ को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन परिसर, टिकरी में हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post