पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, लक्सा पुलिस की कार्रवाई

थाना लक्सा क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मनोज शर्मा, निवासी औरंगाबाद, थाना लक्सा, ने 29/30 अप्रैल 2026 की रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना लक्सा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को हरिश्चन्द्र घाट के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस गिरफ्तारी में थाना लक्सा प्रभारी निरीक्षक राजू कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुशवाहा, सुमित कुमार, अभिषेक पाण्डेय, शिवम यादव तथा कांस्टेबल इन्द्रभान यादव व विकास कुमार की टीम शामिल रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post