जुमा नमाज के मद्देनजर वाराणसी में हाई अलर्ट, मस्जिद पेंटिंग विवाद के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा कड़ी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेंटिंग मस्जिद की दीवार पर बनाए जाने के कथित विवाद के बीच शुक्रवार को जुमा नमाज के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। भीड़ को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।दशाश्वमेध क्षेत्र में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बाँगर और एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही और स्थिति पर नजर रखी गई।

जुमा नमाज के बाद मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल नोमानी ने कहा कि मस्जिद की जमीन पर बनाई गई पेंटिंग को लेकर उन्होंने शिकायत व विरोध दर्ज कराया था, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है।इसी बीच काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ किया गया है। गेट नंबर-4 पर विशेष रूप से अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।पुलिस प्रशासन के अनुसार काशी जोन में 500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें प्रशिक्षु आरक्षी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी संवेदनशील बिंदुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




Post a Comment

Previous Post Next Post