स्वामी हरसेवा नंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बाबा प्रकाश ध्यानानंद की पूज्य माता एवं संत मत अनुयायी आश्रम, मठ गढ़वा घाट की साध्वी दर्शन प्रेमा नंद बाई जी का आज जल समाधि के माध्यम से महाप्रयाण हो गया। उनके निधन से आश्रम, विद्यालय परिवार और श्रद्धालुओं में शोक की लहर व्याप्त है।साध्वी दर्शन प्रेमा नंद बाई जी का संपूर्ण जीवन तप, त्याग, सादगी और आध्यात्मिक साधना को समर्पित रहा। उन्होंने मानव कल्याण एवं सेवा के मार्ग पर चलकर समाज को प्रेरित किया। शोक सभा में उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संत मत अनुयायी आश्रम से प्रकाश ध्याना नंद, धर्म दर्शना नंद, पूरण ज्ञान आनंद, सात्विक सेवानंद, प्रकाश पुंज सेवानंद, हरि ध्याना नंद, गुरुदयाल, अभिषेक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।स्वामी हर सेवा नंद पब्लिक स्कूल परिवार से प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अजय कुमार चौबे, एम.एस. यादव, हवलदार यादव, शशिकांत शर्मा, ज्ञान चंद्र, रामू पटेल तथा हॉस्पिटल परिवार से अनिल एवं नरेश सहित अन्य सदस्य भी शोक सभा में सम्मिलित हुए।सैकड़ों संत मत अनुयायियों, विद्यालय एवं हॉस्पिटल परिवार की उपस्थिति में शोक सभा आयोजित की गई, जिसके उपरांत अंतिम यात्रा निकाली गई। सदगुरुदेव पीठाधीश्वर सदगुरु सरना नंद जी महाराज परम हंस के निर्देशानुसार नव-निर्मित आत्म विवेकानंद घाट पर विधि-विधान से जल समाधि दी गई।


