कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता रविशंकर पटेल ने कुछ लोगों पर रेकी कराने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता रविशंकर पटेल ने पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने पहले ही आरिफ अहमद उर्फ मोनू, शकील, परवेज कादिर खान और मुजम्मिल अहमद के खिलाफ थाना चितईपुर में 4 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोप है कि विपक्षी पक्ष लगातार दबाव बना रहा है। प्रार्थी के अनुसार, केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है और परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कचहरी परिसर और घर के आसपास रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।अधिवक्ता का कहना है कि इन घटनाओं से उनका परिवार दहशत में है और उन्हें किसी बड़ी घटना की आशंका है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

