महामना बास्केटबॉल लीग 3.0 का भव्य समापन, तीनों वर्गों में विजेता घोषित

महामना बास्केटबॉल लीग 3.0 का चार दिवसीय आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थिएटर ग्राउंड में रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हो गया। वाराणसी एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एकेडमी के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।महिला वर्ग के फाइनल में पटेल एकेडमी, छत्तीसगढ़ ने राजर्षि वॉरियर को 70-30 से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 वर्ग में जबलपुर एसआईए ने शीट क्लब को 54-38 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में ESA BHU ने CDBA को 90-62 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया, जिनमें उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और अन्य राज्यों की लगभग 15 टीमें शामिल रहीं। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।पूरे टूर्नामेंट का संचालन प्रज्वलन जायसवाल और राहुल सिंह के संयोजन में हुआ, जबकि कोच धीरेन्द्र तिवारी एवं रजत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।



Post a Comment

Previous Post Next Post