वाराणसी में भाजपा की जीत पर जश्न, सुसुवाही वार्ड में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया और मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की।चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही वार्ड नंबर 39 में भी भाजपा समर्थकों ने उत्सव मनाया। सभासद गुड्डू पटेल के नेतृत्व में पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई।

इस मौके पर वक्ताओं ने इसे जनता के विश्वास और विकास के पक्ष में दिया गया जनादेश बताया। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए तथा कई स्थानों पर विजय रैलियां भी निकालीं।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के नेतृत्व में राज्य में विकास और सुशासन को नई गति मिलेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post