ममता बनर्जी सरकार की एक और पहचान खत्म, साल्ट लेक स्टेडियम से हटाया गया स्टैच्यू

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के दौर की एक और पहचान को हटाने की कार्रवाई की गई है। कोलकाता के साल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन के बाहर लगा फुटबॉल थीम वाला विशाल स्टैच्यू प्रशासन ने ढहा दिया। यह मूर्ति वर्ष 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप के दौरान स्थापित की गई थी और इसे तत्कालीन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल माना जाता था।राज्य सरकार का कहना है कि स्टेडियम परिसर के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास योजना के तहत यह कदम उठाया गया है। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्टैच्यू की जगह अब आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें फूड कोर्ट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह मूर्ति वीवीआईपी गेट के पास लगाई गई थी और इसमें फुटबॉल खिलाड़ी के पैर के साथ ‘विश्व बांग्ला’ थीम को दर्शाया गया था। स्टैच्यू हटाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे ममता बनर्जी सरकार की निशानियों को मिटाने की कोशिश बताया है, जबकि राज्य सरकार इसे विकास और आधुनिकीकरण से जुड़ा फैसला बता रही है।







Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post