राघव चड्ढा बने राज्यसभा याचिका समिति के अध्यक्ष

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति (कमेटी ऑन पेटिशंस) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत की गई, जिसमें समिति के पुनर्गठन की जानकारी दी गई है।अधिसूचना के अनुसार, राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने समिति का पुनर्गठन करते हुए कुल 10 सदस्यों को नामित किया है। राघव चड्ढा को इस समिति की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।

यह पुनर्गठन 20 मई से प्रभावी माना गया है। समिति में विभिन्न दलों के सदस्यों को शामिल किया गया है, जो संसद में आने वाली याचिकाओं की जांच और उनसे जुड़े मुद्दों पर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेंगे।याचिका समिति संसद की एक महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है, जिसका काम जनता और संस्थाओं की ओर से प्राप्त याचिकाओं की समीक्षा करना और संबंधित मामलों पर सुझाव देना होता है। 





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post