लद्दाख में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल समेत 3 अधिकारी सवार

लद्दाख में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के समय हेलीकॉप्टर में मेजर जनरल रैंक के अधिकारी समेत कुल तीन सैन्य अधिकारी सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम या तकनीकी खराबी हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सेना की ओर से घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल अधिकारियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है। सेना ने कहा है कि जैसे ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post