जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शनिवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार सहित काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन-पूजन के बाद तेज प्रताप यादव परिवार सहित काल भैरव मंदिर पहुंचे और बाबा काल भैरव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Tags
Trending


