वाराणसी पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, किए दर्शन पूजन

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को परिवार सहित वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और समर्थकों की भीड़ भी देखने को मिली।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post